सिकन्दराराऊ 1 नवंबर। महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर शुक्रवार को सिकंदराराऊ नगर में भव्य शोभायात्रा एवं मेले का आयोजन बड़े ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ मुख्य अतिथि हाथरस सांसद अनूप प्रधान वाल्मीकि ने किया। शोभायात्रा में भगवान महर्षि वाल्मीकि जी की भव्य झांकी आकर्षण का प्रमुख केंद्र रही। नगर के विभिन्न मार्गों से होकर निकली शोभायात्रा का जगह-जगह स्थानीय लोगों ने फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर महर्षि वाल्मीकि के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की। शोभायात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए निकली। मेले एवं शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कोतवाली निरीक्षक कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस की व्यवस्था के बीच पूरा आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से सकुशल संपन्न हुआ। शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए दिलीप गुप्ता की ओर से पानी एवं जलपान की विशेष व्यवस्था की गई। इस अवसर पर गिरीश मोहन गुप्ता, पंकज गुप्ता, मुकुल गुप्ता, देवेंद्र राघव, अंकित गुप्ता, राजू वार्ष्णेय, दिलीप गुप्ता, संदीप वाल्मीकि, अनिल चड्ढा, सुभाष वाल्मीकि, निर्मला दास वाल्मीकि, नरेश वाल्मीकि, ऋतुराज चंचल सहित नगर के अनेक गणमान्य लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
सहपऊ : करंट की चपेट में आने
November 1, 2026
मुरसान : खेत पर आलू की बुवाई
November 1, 2026
सादाबाद : धूमधाम से निकली महर्षि वाल्मीकि
November 1, 2026
सादाबाद : छत से गिरकर महिला घायल,
November 1, 2026
सादाबाद : राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम का
November 1, 2026
रविवार (01/11/26) दर्शन श्री छोटेलाल भैरव जी
November 1, 2026
रविवार (01/11/26) दर्शन श्री भैरवनाथ जी महाराज,
November 1, 2026
Weather
Hathras
7:36 pm,
Nov 1, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








