Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। शहर के इगलास रोड स्थित वीएस क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे हाथरस जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के छठवें दिन आखिरी दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मुकाबले में रॉयल स्ट्राइकर्स और वीएस हंटर्स के बीच जबरदस्त रोमांच देखने को मिला। वहीं दूसरे मुकाबले में एस वॉरियर्स ने हाथरस पैंथर्स को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। इन मुकाबलों के साथ ही टूर्नामेंट के सेमीफाइनल की तस्वीर भी साफ हो गई। पहला मुकाबला रॉयल स्ट्राइकर्स और वीएस हंटर्स के बीच खेला गया। रॉयल स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। बल्लेबाजी करने उतरी वीएस हंटर्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवर में 9 विकेट खोकर 133 रन बनाए। टीम की ओर से अनिकेत ने 28 और युग शर्मा ने 24 रनों का योगदान दिया। रॉयल स्ट्राइकर्स की तरफ से मोहित और आयुष ने दो-दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रॉयल स्ट्राइकर्स की पूरी टीम भी 133 रनों पर ऑलआउट हो गई, जिससे मुकाबला टाई हो गया। रॉयल स्ट्राइकर्स की ओर से हर्ष ने 43 और मोहित ने 31 रन बनाए। वीएस हंटर्स की तरफ से दक्ष और ऋषभ ने तीन-तीन विकेट झटके। इसके बाद मुकाबले का फैसला करने के लिए दो सुपर ओवर खेले गए। पहला सुपर ओवर भी टाई रहा, जबकि दूसरे सुपर ओवर में रॉयल स्ट्राइकर्स ने जीत दर्ज की। शानदार गेंदबाजी के लिए दक्ष को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

दिन का दूसरा मुकाबला एस वॉरियर्स और हाथरस पैंथर्स के बीच खेला गया। हाथरस पैंथर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की, लेकिन पूरी टीम 87 रनों पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से देव ने 20 और वेदांश ने 16 रन बनाए। एस वॉरियर्स की तरफ से अचिंत्य ने चार और कृष्णा ने दो विकेट हासिल किए। 88 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी एस वॉरियर्स की टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए मुकाबला अपने नाम कर लिया। टीम ने 10 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। बल्लेबाजी में लक्ष्य ने 43 और तेजस ने 28 रनों का योगदान दिया। शानदार गेंदबाजी के लिए अचिंत्य को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट के सेमीफाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। पहला सेमीफाइनल एस वॉरियर्स और गनिहार टाइटंस के बीच होगा, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में वर्मा एम्पायर और रॉयल स्ट्राइकर्स आमने-सामने होंगे। मैचों में अंपायरिंग सौरव चंद्रा और मनु वर्मा ने की, जबकि कमेंट्री की जिम्मेदारी सौरव शर्मा ने निभाई। इस दौरान विजय शर्मा, शेखर कश्यप, राहुल कुमार, दिव्यांश दीक्षित, गोपाल पौनिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page