Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 31 अक्टूबर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय कक्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस मनाया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रकाश चंद्र सहित उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इसके उपरांत अपर जिलाधिकारी न्यायिक ने उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई। शपथ के दौरान सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने तथा देशवासियों के बीच एकता का संदेश फैलाने का भरसक प्रयास करने का संकल्प लिया। साथ ही देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने में अपना योगदान देने की भी शपथ ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page