
हाथरस 31 अक्टूबर। लौह पुरुष एवं भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर जिला खेल कार्यालय, हाथरस द्वारा राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश देने के उद्देश्य से ‘रन फॉर यूनिटी’ दौड़ का आयोजन किया गया। दौड़ का शुभारंभ विकास भवन रोड पर मथुरा रोड से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरव शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर किया। दौड़ विभिन्न मार्गों से होते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम, हाथरस में संपन्न हुई। आयोजन में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों, बैडमिंटन के शौकिया खिलाड़ियों तथा जिला खेल कार्यालय के समस्त प्रशिक्षकों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतिभागियों ने दौड़ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारे और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन में राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना तथा खेलों और शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।










