Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 30 अक्टूबर। राया रोड पर कजरौठी गांव के निकट तड़के सुबह चालक को नींद की झपकी आने से धान से लदा ट्रैक्टर-ट्रॉला अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। हादसे के दौरान ट्रॉला सड़क किनारे लगे पेड़ों से टकरा गया। इससे पेड़ की टहनियां ऊपर से गुजर रही 11 केवी विद्युत लाइन के संपर्क में आ गईं और तारों में चिंगारियां निकलने लगीं। गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई।

सुबह टहलने निकले ग्रामीणों ने विद्युत तारों में चिंगारियां निकलती देख तत्काल रसमई बिजलीघर पर सूचना दी। इसके बाद विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई और ट्रैक्टर-ट्रॉला समेत धान की बोरियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। खोड़ा (मढ़ाका) निवासी भानू प्रताप अपने साथी के साथ तड़के करीब तीन बजे अपने ट्रैक्टर-ट्रॉला में धान लादकर राया मंडी जा रहे थे। बताया गया है कि सादाबाद-राया मार्ग पर कजरौठी गांव के निकट पहुंचते ही चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे ट्रैक्टर-ट्रॉला पर नियंत्रण नहीं रहा और वाहन सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page