Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


अलीगढ़ 29 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इनोवेशन एंड इंक्यूबेशन सेंटर (यूआईआईसी) की ओर से उद्यमी लॉन्च पैड एमएसएमई यूपी पहल के तहत हाउ टू स्टार्ट वुड एंड वुड प्रोडक्ट्स बिजनेस विषय पर ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य इच्छुक उद्यमियों को लकड़ी और लकड़ी से जुड़े उत्पादों के व्यवसाय की संभावनाओं, आवश्यक संसाधनों और शुरुआत की प्रक्रिया के बारे में व्यावहारिक जानकारी देना रहा। वेबिनार में रजत मिश्रा ने उद्यमी लॉन्च पैड पहल और इसके उद्देश्यों की जानकारी देते हुए प्रतिभागियों को कार्यक्रम की रूपरेखा से अवगत कराया। उद्यमियों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसके बाद देवेंद्र कुमार आनंद ने तकनीकी सत्र में लकड़ी एवं लकड़ी से बने उत्पादों के व्यवसाय की बुनियादी जानकारियां साझा कीं। उन्होंने बढ़ई की दुकान, ढोलक निर्माण, झाड़ू बनाने की इकाई और बांस के फर्नीचर जैसे व्यवसायों में उपलब्ध अवसरों पर विस्तार से प्रकाश डाला। साथ ही व्यवसाय शुरू करने के लिए जरूरी संसाधनों, कच्चे माल, मशीनरी, शुरुआती निवेश की योजना तथा इकाई की स्थापना और संचालन के प्रमुख चरणों को समझाया। अंत में प्रश्नोत्तर सत्र आयोजित किया गया, जिसमें प्रतिभागियों ने अपनी जिज्ञासाओं और सवालों के माध्यम से विशेषज्ञों से जानकारी प्राप्त की। समन्वय यूआईआईसी के सहायक कुलसचिव डा. मोहम्मद ओसामा एजाज ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page