Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


अलीगढ़ 29 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एवं एप्लिकेशन विभाग में बीटेक के जूनियर्स के स्वागत में फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नवागंतुक छात्र-छात्राओं के हुनर, उत्साह और आत्मविश्वास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
समारोह का शुभारंभ कुलसचिव कमांडो मनोज के. ने मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों के बीच आपसी परिचय और संवाद बढ़ता है। इससे छात्रों में रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परिचय दिया। कुछ छात्रों ने मधुर और सुरीले गीतों से समां बांध दिया, तो वहीं कुछ प्रतिभागियों ने अपने शानदार नृत्य से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। कार्यक्रम में हिमांशु सारस्वत को मिस्टर फ्रेशर और हंसिका पवार को मिस फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। प्रबल पांडे को मिस्टर रैंप वॉक तथा तन्वी यादव को मिस रैंप वॉक चुना गया। निर्णायक मंडल में अर्शिल नूर, उपमा व सुमित सिंह रहे। विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम ने आभार व्यक्त किया। संचालन आस्था सुमन और हर्षवर्धन भारद्वाज ने किया। आयोजन में संयोजक शिवानी वार्ष्णेय, मानसी त्रिपाठी का योगदान रहा। इस अवसर पर डा. मनोज वार्ष्णेय, विकास, गिरीश, पंकज निगम, अर्जुन, सोनू शर्मा आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page