Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 29 अक्टूबर । शहर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। ठगों ने फिल्मी अंदाज में सोने की चेन मिलने की कहानी सुनाकर एक दवा कारोबारी से 25 लाख रुपये ठग लिए। कारोबारी ने चेन के एक छोटे टुकड़े की जांच कराई तो वह सोना निकला, जिससे उसे सौदे पर भरोसा हो गया। लेकिन पूरी चेन की दोबारा जांच कराने पर वह पीतल की निकली। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।

गुड़याई बाजार निवासी सौरभ वर्मा पुत्र स्वर्गीय मुरारीलाल वर्मा की वर्मा मेडिकल के नाम से थोक दवा की दुकान है। उनकी तहरीर के मुताबिक, 30 सितंबर 2026 को उनकी दुकान पर तीन अज्ञात लोग आए थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। पहले उन्होंने दुकान से दवा खरीदी और फिर अपनी परेशानी बताते हुए एक कहानी सुनाई। आरोपितों ने कहा कि वे राजस्थान में काम कर रहे थे, जहां खुदाई के दौरान उन्हें करीब दो किलो वजन की पीली धातु की चेन मिली थी। पुलिस के डर से उन्होंने इसकी जानकारी किसी को नहीं दी और हाथरस आकर सलेमपुर में रहने लगे। उन्होंने चेन बेचने की बात कहते हुए कारोबारी से 60 लाख रुपये में पूरा माल खरीदने का प्रस्ताव रखा।

सौरभ वर्मा के अनुसार, शक होने पर उन्होंने चेन का एक छोटा टुकड़ा कटवाकर सुनार से जांच कराई। टुकड़ा सोने का निकलने पर उन्हें भरोसा हो गया। इसके बाद सौदा 25 लाख रुपये में तय हुआ। कारोबारी के पास इतनी नकदी नहीं थी, इसलिए उन्होंने साथी दुकानदारों और रिश्तेदारों से उधार लेकर रकम जुटाई। आरोप है कि चार अक्टूबर 2026 को तीनों दोबारा दुकान पर पहुंचे। उन्होंने चेक से भुगतान लेने से इनकार कर नकद रुपये मांगे। इसके बाद सौरभ ने उन्हें 25 लाख रुपये नकद देकर चेन ले ली।

आरोप है कि उनके जाने के बाद जब कारोबारी ने पूरी चेन की दोबारा जांच कराई तो वह पीतल की निकली। इस पर उन्हें ठगी का पता चला। पीड़ित के मुताबिक, उनके पास घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज और एक आरोपित का मोबाइल नंबर भी मौजूद है। उन्होंने 14 अक्टूबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर तीनों आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page