
हाथरस 29 अक्टूबर। जिले में कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने 11 उपनिरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया है। इस फेरबदल के तहत कई चौकी प्रभारियों को इधर से उधर किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, उपनिरीक्षक धर्मेंद्र कुमार को कोतवाली सदर की आगरा रोड चौकी से हाथरस गेट थाने के हल्का रुहेरी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, उपनिरीक्षक शिवम शाहू को हल्का रुहेरी से आगरा रोड चौकी की जिम्मेदारी दी गई है। उपनिरीक्षक रामनरेश को सिकंदराराऊ की कस्बा चौकी से सासनी की कस्बा चौकी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला को सासनी की कस्बा चौकी से सिकंदराराऊ की कस्बा चौकी भेजा गया है। इसी क्रम में उपनिरीक्षक अमित कुमार को सादाबाद थाने की बिसावर चौकी से कोतवाली सदर की चामड़ गेट चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। उपनिरीक्षक योगेंद्र सिंह को चामड़ गेट चौकी से बिसावर चौकी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपनिरीक्षक हरिओम अग्निहोत्री को मुरसान थाने के हल्का नंबर एक से चंदपा थाने के हल्का नंबर दो का प्रभारी बनाया गया है, जबकि उपनिरीक्षक रोशन लाल को चंदपा के हल्का नंबर दो से मुरसान के हल्का नंबर एक में भेजा गया है।
वहीं, उपनिरीक्षक मनवीर सिंह को हाथरस जंक्शन थाने की मेंडू चौकी से कोतवाली सदर की सादाबाद गेट चौकी का प्रभारी बनाया गया है। उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह को सादाबाद गेट चौकी से कोतवाली सदर भेजा गया है। इसके अलावा उपनिरीक्षक महावीर सिंह को हाथरस जंक्शन थाने से इसी थाने की मेंडू चौकी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इन बदलावों के बाद संबंधित उपनिरीक्षक अपने नए कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारी संभालेंगे।
| क्र. | पुलिसकर्मी का नाम | पीएनओ नंबर | कहाँ से | कहाँ को |
|---|---|---|---|---|
| 1 | उपनिरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार | 152412762 | प्रभारी चौकी आगरा रोड, थाना कोतवाली | प्रभारी हल्का रूहेरी, थाना हाथरस गेट |
| 2 | उपनिरीक्षक शिवम शाहू | 231084695 | प्रभारी हल्का रूहेरी, थाना हाथरस गेट | प्रभारी चौकी आगरा रोड, थाना कोतवाली |
| 3 | उपनिरीक्षक रामनरेश | 152150891 | प्रभारी चौकी कस्बा, थाना सिकंदराराऊ | प्रभारी चौकी कस्बा, थाना सासनी |
| 4 | उपनिरीक्षक दीपक शुक्ला | 234210624 | प्रभारी चौकी कस्बा, थाना सासनी | प्रभारी चौकी कस्बा, थाना सिकंदराराऊ |
| 5 | उपनिरीक्षक अमित कुमार | 152023605 | प्रभारी चौकी बिसावर, थाना सादाबाद | प्रभारी चौकी चामड़ गेट, थाना कोतवाली |
| 6 | उपनिरीक्षक योगेन्द्र सिंह | 930610182 | प्रभारी चौकी चामड़ गेट, थाना कोतवाली | प्रभारी चौकी बिसावर, थाना सादाबाद |
| 7 | उपनिरीक्षक हरिओम अग्निहोत्री | 870900745 | प्रभारी हल्का नंबर 01, थाना चंदपा | प्रभारी हल्का नंबर 02, थाना मुरसान |
| 8 | उपनिरीक्षक रोशन लाल | 172020136 | प्रभारी हल्का नंबर 02, थाना चंदपा | प्रभारी हल्का नंबर एक मुरसान |
| 9 | उपनिरीक्षक मनवीर सिंह | 152015600 | प्रभारी चौकी मेंडू, थाना हाथरस जंक्शन | प्रभारी चौकी सादाबाद गेट, थाना कोतवाली |
| 10 | उपनिरीक्षक अभय प्रताप सिंह | 882492186 | प्रभारी चौकी सादाबाद गेट, थाना कोतवाली | प्रभारी हल्का नंबर 01, थाना मुरसान |









