Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 29 अक्टूबर। शहर के इगलास रोड स्थित वीएस क्रिकेट ग्राउंड पर चल रहे हाथरस जूनियर प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट के चौथे दिन दो लीग मुकाबले खेले गए। पहले मैच में वीएस हंटर्स ने थंडर स्ट्राइकर्स को 14 रनों से हराया, जबकि दूसरे मुकाबले में एस वॉरियर्स ने वर्मा एम्पायर को 18 रनों से पराजित किया। दोनों मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। वीएस हंटर्स की ओर से नितराज और एस वॉरियर्स की तरफ से तेजस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। पहला मुकाबला थंडर स्ट्राइकर्स और वीएस हंटर्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वीएस हंटर्स ने निर्धारित 25 ओवरों में सभी विकेट खोकर 136 रन बनाए। टीम की ओर से दक्ष ने 34 और लोकेश ने 19 रनों का योगदान दिया। थंडर स्ट्राइकर्स की ओर से कर्तव्य ने तीन और सुमित ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी थंडर स्ट्राइकर्स की टीम निर्धारित ओवरों में नौ विकेट खोकर 122 रन ही बना सकी। टीम की ओर से लक्ष्य ने 35 और कर्तव्य ने 22 रन बनाए। वीएस हंटर्स की ओर से नितराज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए चार विकेट झटके, जबकि हर्ष ने दो विकेट हासिल किए। इस तरह वीएस हंटर्स ने मुकाबला 14 रनों से अपने नाम कर लिया। शानदार गेंदबाजी के लिए नितराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

दिन का दूसरा मुकाबला एस वॉरियर्स और वर्मा एम्पायर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी एस वॉरियर्स की टीम ने निर्धारित 25 ओवरों में आठ विकेट खोकर 138 रन बनाए। टीम की ओर से तेजस ने शानदार 66 रन बनाए, जबकि ऐश्वर्य ने 23 रनों का योगदान दिया। वर्मा एम्पायर की ओर से आलीशान ने तीन और मयंक ने दो विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी वर्मा एम्पायर की पूरी टीम 120 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से दिव्यांश ने सर्वाधिक 21 रन बनाए। एस वॉरियर्स की तरफ से तेजस ने चार और केशव ने दो विकेट लेकर अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। एस वॉरियर्स ने यह मुकाबला 18 रनों से जीत लिया। बल्ले और गेंद दोनों से शानदार प्रदर्शन करने वाले तेजस को प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। मैचों में अंपायरिंग की जिम्मेदारी सौरभ चंद्रा, हर्ष और भानु ने निभाई, जबकि कमेंट्री सौरभ शर्मा ने की। इस दौरान विजय शर्मा, शेखर कश्यप, गोपाल पौनिया, राहुल कुमार, युग शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page