Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.


सिकंदराराऊ (हसायन) 27 अक्टूबर। नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष के परिसर में मंगलवार सत्ताइस अक्तूबर को जनगणना के द्वितीय चरण के कार्य को प्रारंभ कराए जाने से पूर्व शिक्षक शिक्षकाओं को प्रगणक का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षित किया गया।भारत सरकार के दिशा निर्देशन पर प्रदेश भर में सोलह नंबर से तीस नंबर तक जनगणना का कार्य प्रारंभ होना हे।एक दिसम्बर से लेकर चार जनवरी तक प्रगणक भ्रमण कर जनगणना का कार्य करेगें।नगर पंचायत कार्यालय के सभागार कक्ष के परिसर में भारत की जनगणना 2027 के द्वितीय चरण में जनसंख्या की गणना कराए जाने हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सत्ताइस अक्तूबर,अठ्ठाइस अक्तूबर, इक्कतीस अक्तूबर को दिया जाएगा।पहले दिन सत्ताइस अक्तूबर दिन मंगलवार को जिला स्तरीय क्षेत्रीय प्रशिक्षक (डिस्ट्रिक्ट फील्ड ट्रेनर)विश्वजीत सिंह,अमन मलिक ने सोलह नम्बर से तीस नम्बर तक होने वाली स्वगणना के बाद एक दिसम्बर से चार जनवरी 2027 तक होने वाली जनगणना में शिक्षक शिक्षिका प्रगणक घर घर गली मुहल्ले में भ्रमण कार्य कर जनगणना करते हुए जनगणना से संबंधित जानकारी प्राप्त कर अपलोड करगें।प्रशिक्षण के दौरान चौदह शिक्षक शिक्षका प्रगणक जिनमे दो सुपरवाइजर शामिल हुए।जनगणना सुपर वाइजर प्रगणक प्रशिक्षण में शिक्षक जगदीश गौतम,भूदेव सिंह जनगणना सुपरवाइजर, जनगणना प्रगणक भीम सिंह,चन्द्रशेखर,दीपक शर्मा,देवेंद्र सिंह, शिक्षिका डौली कुमारी, शिक्षक हरीश कुमार माहौर, शिक्षिका कामना सिंघल, शिक्षक कुलदीप कुमार, लक्ष्मी नारायण,मुन्नालाल गौतम,रतन सिंह,सौरभ कुमार, शिक्षिका शिवांगी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page