Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

लखनऊ 26 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश में आगामी चुनावों को देखते हुए भाजपा ने अपनी प्रदेश कार्यसमिति की विस्तृत सूची घोषित की है। इसमें कुल 712 सदस्यों को शामिल किया गया है। सूची के अनुसार, 548 प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, 134 विशेष आमंत्रित सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। पार्टी ने इस संगठनात्मक विस्तार के जरिए विभिन्न क्षेत्रों और वरिष्ठ नेताओं को प्रतिनिधित्व देने का प्रयास किया है। कार्यसमिति में स्थायी आमंत्रित सदस्यों के रूप में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित कई प्रमुख नेताओं को शामिल किया गया है। दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक के नाम भी इस श्रेणी में हैं।

संगठन से जुड़े राष्ट्रीय पदाधिकारियों में रेखा वर्मा, तारिक मंसूर, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, भोला सिंह, संगीता यादव, अमरपाल मौर्य और कुँवर बासित अली को स्थायी आमंत्रित सदस्य बनाया गया है। केंद्रीय मंत्रियों में हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद, एसपी सिंह बघेल और कीर्तिवर्धन सिंह के नाम भी सूची में शामिल हैं। इसके अलावा वरिष्ठ नेताओं और पूर्व प्रदेश अध्यक्षों में मुरली मनोहर जोशी, ओमप्रकाश सिंह, विनय कटियार, रमापति राम त्रिपाठी, सूर्य प्रताप शाही, लक्ष्मीकांत वाजपेयी, महेंद्र नाथ पांडेय, स्वतंत्र देव सिंह, भूपेंद्र सिंह चौधरी, साध्वी निरंजन ज्योति और मुख्तार अब्बास नकवी को जगह दी गई है। भाजपा की इस विस्तृत कार्यसमिति में बड़ी संख्या में नेताओं को शामिल किए जाने को आगामी चुनावों से पहले संगठन को सक्रिय करने की रणनीति के रूप में देखा जा रहा है। कार्यसमिति के माध्यम से पार्टी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क और चुनावी तैयारियों को गति देने पर ध्यान दे सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page