Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 26 अक्टूबर। मथुरा मार्ग पर गांव मंस्या के निकट अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के सिर में गंभीर चोट आने के साथ बाएं हाथ में फ्रैक्चर हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार आगरा जनपद के नारायच कुबेरपुर निवासी 46 वर्षीय अनिल कुमार बाइक से सादाबाद-मथुरा मार्ग पर जा रहे थे। इसी दौरान गांव मंस्या के निकट किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से निकल गया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और घायल युवक को एंबुलेंस के माध्यम से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद भिजवाया। यहां चिकित्सकों ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट तथा बाएं हाथ में फ्रैक्चर होने के कारण चिकित्सकों ने बेहतर उपचार के लिए उसे आगरा रेफर कर दिया। घायल युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए पुलिस की निगरानी में उसे एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा भेजा गया। पुलिस ने घायल के मोबाइल फोन के माध्यम से उसके स्वजन से संपर्क कर दुर्घटना की जानकारी दी। साथ ही परिवार के सदस्यों को सीधे आगरा के अस्पताल पहुंचने के लिए कहा गया। हादसे के बाद घायल युवक के स्वजन में चिंता का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page