Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 25 अक्टूबर। सादाबाद के विधायक प्रदीप उर्फ गुड्डू चौधरी के बड़े भाई राजेश कुमार चौधरी साइबर ठगी का शिकार हो गए। आरोप है कि उनके पंजाब नेशनल बैंक की सादाबाद शाखा में संचालित खाते से यूपीआई के माध्यम से दो बार में कुल 1 लाख 74 हजार रुपये ट्रांसफर कर लिए गए। पीड़ित ने सादाबाद पुलिस के साथ आगरा के कमला नगर थाने में भी शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। राजेश कुमार चौधरी आगरा के कमला नगर क्षेत्र में रहते हैं, जबकि उनका बैंक खाता पंजाब नेशनल बैंक की सादाबाद शाखा में है। राजेश चौधरी के अनुसार, 23 अक्टूबर को उनके खाते से बिना जानकारी और अनुमति के पहली बार 95 हजार रुपये और दूसरी बार 79 हजार रुपये ट्रांसफर किए गए। दोनों लेन-देन में कुल 1 लाख 74 हजार रुपये खाते से निकल गए।

पीड़ित का कहना है कि उन्होंने न तो स्वयं कोई धनराशि ट्रांसफर की और न ही किसी अन्य व्यक्ति को इस तरह के लेन-देन की अनुमति दी थी। खाते से रकम निकलने की जानकारी होने पर उन्हें साइबर धोखाधड़ी की आशंका हुई, जिसके बाद उन्होंने पुलिस से शिकायत की। राजेश चौधरी ने पुलिस से धनराशि प्राप्त करने वाले लाभार्थी खातों की जांच कराने और उनमें रकम को होल्ड अथवा फ्रीज कराने की मांग की है। साथ ही ठगी गई पूरी धनराशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। साइबर सेल को भी इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस लेन-देन से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page