
सादाबाद 25 अक्टूबर। थाना सादाबाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से 4,240 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन, सट्टा पर्चियां और पेन बरामद किए गए हैं। मामले में जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 25 जून 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने विधिपुर बंबा पुलिया के पास दबिश देकर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नबाब पुत्र सलीम, निवासी चामण्ड मोहल्ला, बिसावर, थाना सादाबाद और मनोज कुमार पुत्र विशेष, निवासी बिसावर, थाना सादाबाद, जनपद हाथरस के रूप में हुई है।







