Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 24 अक्टूबर। थाना हाथरस गेट क्षेत्र के गांव नगला कुंवरजी में बहन के ससुराल में हो रही मारपीट को रोकने पहुंचे परिजनों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि बीच-बचाव के दौरान उसकी मां के मुंह पर डंडे से वार किया गया, जिससे उनके दांत टूट गए और जबड़ा हिल गया। पुलिस से कार्रवाई न होने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने न्यायालय का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया है। नगला कुंवरजी निवासी शुभम चौधरी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी ममेरी बहन विजेता चौधरी की शादी करीब 20 साल पहले गांव के ही विजय सिंह उर्फ पप्पन पुत्र भूप सिंह के साथ हुई थी। आरोप है कि 21 मई 2026 की रात करीब 10 बजे पति-पत्नी के बीच मारपीट हो गई। इस पर विजेता ने राजस्थान के कोटा में रह रहे अपने भाई विजय सिंह को फोन कर जानकारी दी।

शुभम के मुताबिक, बहन के भाई से सूचना मिलने पर वह अपनी मां मीरा देवी के साथ विजय सिंह उर्फ पप्पन के घर पहुंचा और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर विजय उर्फ पप्पन ने मीरा देवी पर डंडे से वार कर दिया, जो उनके मुंह पर लगा। इससे उनके दांत टूट गए और जबड़े में चोट आई। शुभम ने आरोप लगाया कि उसके साथ भी डंडों से मारपीट की गई। पीड़ित के अनुसार, उसने घटना की सूचना डायल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी वहां से भाग गया था। शुभम का आरोप है कि उसने थाना पुलिस और पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने न्यायालय में प्रार्थना पत्र दाखिल किया।पीड़ित की ओर से लगाए गए आरोपों के संबंध में अब अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में पुलिस की जांच और आगे की कार्रवाई की जानकारी सामने आना बाकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page