Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

अलीगढ़ 24 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के कंप्यूटर इंजीनियरिंग एंड एप्लीकेशन विभाग द्वारा बीसीए के नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी नायाब-2026 का भव्य आयोजन किया गया। नॉट जस्ट न्यू, एब्सोल्यूट नायाब टैगलाइन के तहत आयोजित इस समारोह का मुख्य उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों का स्वागत करना और उन्हें अपनी प्रतिभा व रचनात्मकता प्रदर्शित करने का एक बेहतरीन मंच प्रदान करना था।

समारोह के शुभारंभ शुभारंभ में छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. प्रमोद कुमार एवं विभागाध्यक्ष डा. जावेद वसीम ने नव-प्रवेशित विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की श्रृंखला में नवागंतुक विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य, सुरीले गायन और आत्मविश्वास से भरे रैंप वॉक की प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। विभिन्न प्रतियोगितात्मक चरणों और कड़े मुकाबले के बाद ओजस्वी वार्ष्णेय को मिस फ्रेशर और यश कुमार को मिस्टर फ्रेशर के खिताब से नवाजा गया। इसके साथ ही कृष्णा दुबे को मिस्टर इवनिंग व कनक शर्मा को मिस इवनिंग चुना गया। विजेताओं को सम्मानित कर उत्साहवर्धन किया गया। संयोजक अर्शिल नूर, शिवानी वार्ष्णेय व पंकज निगम रहे। वहीं विद्यार्थियों में मोहिनी शर्मा, पायल पाल व सौरभ चंदेल ने व्यवस्थाओं में सहयोग दिया। इस अवसर पर उमेश चंद्र शर्मा, डा. लव मित्तल, डा. अमित उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page