Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

अलीगढ़ 23 अक्टूबर। मंगलायतन विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ एप्लाइड साइंसेज द्वारा नव-प्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत हेतु फ्रेशर्स पार्टी का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विद्यार्थियों और संकाय सदस्यों के उत्साह तथा सांस्कृतिक उल्लास से सराबोर रहा। कार्यक्रम की शुरुआत डीन एकेडमिक प्रो. अम्बरीष शर्मा, डीन रिसर्च प्रो. रविकांत, क्लस्टर हेड प्रो. आरके शर्मा, डा. वाईपी सिंह एवं विभागाध्यक्ष डा. मनीषा शर्मा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर की। अतिथियों ने नवागंतुक छात्रों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सांस्कृतिक कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने समूह नृत्य, एकल गायन, काव्य पाठ और रैंप वॉक में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। निर्णायक मंडल के डा. प्रियंका शर्मा, डा. नीलम व शुभम शर्मा ने विजेताओं की घोषणा की। इसमें अभिजीत को मिस्टर फ्रेशर तथा जैस्मिन को मिस फ्रेशर चुना गया। वहीं, आशीष को मिस्टर इवनिंग और हर्षिता को मिस इवनिंग का खिताब मिला। संचालन आयुषी शर्मा ने किया। इस अवसर पर आयुषी शर्मा, प्रियांशी, इंशा सहित संकाय के सभी शिक्षक व विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page