Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सहपऊ 23 अक्टूबर। सादाबाद-जलेसर मार्ग पर शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे लक्ष्मी गोपाल हेल्थ केयर एंड पैरा मेडिकल ट्रस्ट के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली ने दो बाइकों को टक्कर मार दी। हादसे में एक महिला समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, एक बाइक पर आगरा निवासी अविनाश और गांव लोधई निवासी राजेश दीक्षित सवार थे। दूसरी बाइक पर मथुरा जनपद के थाना मांट क्षेत्र के गांव चाहरी निवासी पदम सिंह अपनी चाची शीला देवी के साथ जा रहे थे। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जब दोनों बाइकों पर सवार लोग सादाबाद-जलेसर मार्ग पर लक्ष्मी गोपाल हेल्थ केयर एंड पैरा मेडिकल ट्रस्ट के नजदीक पहुंचे, तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने उनकी बाइकों को टक्कर मार दी।

टक्कर लगने से ट्रैक्टर चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और ट्रैक्टर-ट्रॉली एक बाइक समेत सड़क किनारे बने गड्ढे में जा गिरी। बाइक ट्रैक्टर के नीचे दबकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से भाग निकला। राहगीरों ने अविनाश और राजेश दीक्षित को उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि पदम सिंह और उनकी चाची शीला देवी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), सादाबाद पहुंचाया गया। चारों घायलों का उपचार जारी है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रैक्टर तथा उसके नीचे दबी बाइक को कब्जे में ले लिया। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि दुर्घटना के संबंध में अभी तक कोतवाली में कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page