Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर । थाना हाथरस गेट क्षेत्र में मारपीट का मामला सामने आया है। भोजपुर खेतसी निवासी सोरन सिंह ने चार लोगों पर रास्ते में रोककर गाली-गलौज और मारपीट करने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस ने अभियोग पंजीकृत कर लिया है। सोरन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने अपनी बेटी मोहिनी की शादी अलीगढ़ जिले के थाना गोरई क्षेत्र के गांव मुमरेजा निवासी पंकज पुत्र धवल सिंह के साथ की है। तहरीर के अनुसार, घटना आठ अक्टूबर 2026 की रात करीब नौ बजे की है। उस समय वह टुकसान वाली पुलिया पर पहुंचा था।

आरोप है कि इसी दौरान गांव मुमरेजा निवासी दीवान, पवन, रविंद्र और सचिन ने उसे रोक लिया और बिना किसी वजह के गाली-गलौज करने लगे। सोरन सिंह के अनुसार, विरोध करने पर चारों ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसके शरीर में चोटें आईं। पीड़ित ने मामले में पुलिस से कार्रवाई की मांग की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारों आरोपितों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस जांच के आधार पर की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page