Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर । कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की संस्कार सिटी कॉलोनी में गुरुवार को निर्माणाधीन मकान पर काम करने के दौरान पाड़ से गिरकर 60 वर्षीय राजमिस्त्री की मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल राजमिस्त्री को साथी मजदूर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों ने ठेकेदार और मकान मालिक पर लापरवाही का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, प्रेम सिंह (60) पुत्र भोजराज निवासी गांव कैलोरा, थाना हाथरस जंक्शन राजमिस्त्री का काम करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते थे। गुरुवार को वह रोजाना की तरह काम की तलाश में तालाब चौराहे पर खड़े हुए थे। इसी दौरान एक ठेकेदार उन्हें काम के लिए संस्कार सिटी कॉलोनी स्थित निर्माणाधीन मकान पर ले गया। वहां काम करते समय प्रेम सिंह अचानक पाड़ से नीचे गिर पड़े, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे की आवाज सुनकर मौके पर मौजूद अन्य मजदूर पहुंचे और घायल प्रेम सिंह को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले गए। हालांकि, वहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की ओर से घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने पर मृतक के परिजन भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि प्रेम सिंह ने काम के दौरान बांस-बल्ली बदलने के लिए ठेकेदार से कहा था, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। परिवार का कहना है कि पाड़ की व्यवस्था ठीक न होने के कारण यह हादसा हुआ। परिजनों ने यह आरोप भी लगाया कि घटना की सूचना मिलने के बावजूद ठेकेदार और मकान मालिक मौके पर नहीं पहुंचे। हादसे के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों ने मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना के संबंध में पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page