Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

सादाबाद 22 अक्टूबर । कोतवाली सादाबाद क्षेत्र की पुलिस चौकी मई के अंतर्गत गांव जटोई में घर में घुसकर लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट करने का मामला सामने आया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित नेत्रपाल सिंह के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की है। उनका आरोप है कि जब वह अपने घर के अंदर बैठे थे, तभी पुरानी रंजिश के चलते कई लोग एकजुट होकर जबरन घर में घुस आए। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए उनके साथ लाठी-डंडों और लात-घूंसों से मारपीट की।

आरोप है कि शोर सुनकर बीच-बचाव करने पहुंचे नेत्रपाल सिंह के पुत्र अंशू और उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का कहना है कि घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि मारपीट की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page