Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 22 अक्टूबर । उत्तर प्रदेश में विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव को देखते हुए 23 अक्टूबर को शराब की बिक्री पर प्रतिबंध रहेगा। इन दोनों तारीखों पर शराब की दुकानों के साथ बार, मॉडल शॉप और सैन्य कैंटीन में भी शराब की बिक्री नहीं होगी। इसके अलावा 23 अक्टूबर को स्कूल-कॉलेजों में भी अवकाश रहेगा। शुक्रवार, 23 अक्टूबर को विधान परिषद की 11 सीटों के लिए सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान कराया जाएगा, जबकि 27 अक्टूबर को मतगणना होगी। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से प्रशासन ने यह निर्णय लिया है।

विधान परिषद की 11 सीटों में पांच स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ और इलाहाबाद-झांसी मंडल की सीटें शामिल हैं। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, वाराणसी और इलाहाबाद-झांसी स्नातक सीटों पर समाजवादी पार्टी का कब्जा है, जबकि शेष तीन सीटें भाजपा के पास हैं।

वहीं, छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में लखनऊ, वाराणसी, आगरा और मेरठ खंड के साथ बरेली-मुरादाबाद खंड की दो सीटें शामिल हैं। इन सीटों पर मौजूदा प्रतिनिधित्व के अनुसार, तीन सीटें भाजपा, एक समाजवादी पार्टी, एक शिक्षक समूह और एक निर्दलीय के पास है। मतदान और मतगणना के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। इसी क्रम में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध

लगाया गया है, जबकि मतदान के दिन स्कूल-कॉलेजों में अवकाश रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page