Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

Spor karşılaşmalarına hızlı bahis yapmak için bahsegel kategorisi seçiliyor.

हाथरस 21 अक्टूबर । थाना हसायन क्षेत्र के गांव बस्तोई (हवेली) में चोरों ने एक किसान के घर की दीवार काटकर दो भैंस चोरी कर लीं। घटना के बाद किसान ने पुलिस से शिकायत कर भैंसों की बरामदगी और अज्ञात चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव बस्तोई (हवेली) निवासी मनोज कुमार ने थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 10 अक्टूबर की रात करीब दो बजे अज्ञात चोर उसके घर में घुस आए। आरोप है कि चोरों ने घर की दीवार काटकर वहां बंधी दो भैंस चोरी कर लीं और मौके से फरार हो गए। सुबह जब मनोज कुमार को भैंस चोरी होने की जानकारी हुई, तो उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन भैंसों का कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद पीड़ित किसान ने पुलिस को तहरीर देकर चोरी गई भैंसों को बरामद कराने और अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने किसान की तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page