Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सासनी 20 अक्टूबर । कोतवाली सासनी क्षेत्र के नया बिजलीघर मोहल्ले में दुकान से धूपबत्ती लेने जा रहे दो सगे भाइयों के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ितों की मां ने पांच लोगों पर गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अभियोग पंजीकृत कर लिया है। नया बिजलीघर, सासनी निवासी आशा देवी पत्नी राजकुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 19 अक्टूबर को उनके बेटे करन और प्रशांत दुकान से धूपबत्ती लेने जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में बिजलीघर निवासी संदीप, राहुल और योगेश पुत्रगण रामबाबू तथा बबलू पुत्र नेकसेलाल और प्रदीप पुत्र सुनील कुमार ने दोनों भाइयों को रोक लिया। आरोप है कि इसके बाद पांचों लोगों ने दोनों भाइयों के साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह दोनों किशोर वहां से भागकर घर पहुंचे और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पीड़ितों की मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मामले में आगे की कार्रवाई पुलिस द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page