Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद/हाथरस 20 अक्टूबर। क्षेत्र की विहारी धाम कॉलोनी (जाट नगर) में बंदरों के खौफ के कारण एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें एक बुजुर्ग की जान चली गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रॉपर्टी ब्रोकर पवन कुमार (पुत्र चोखे लाल) गत 17 अक्टूबर को सुबह करीब 10:30 बजे छत पर गीले कपड़े सुखाकर नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बंदर उनके करीब दौड़ता हुआ आ गया, जिससे वह बुरी तरह घबरा गए। हड़बड़ाहट में उनका पैर सीढ़ियों के पहले पायदान पर फिसल गया और वह अनियंत्रित होकर नीचे आ गिरे। इस भयानक हादसे में उनके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर अंदरूनी चोटें आईं। परिजनों ने तुरंत उन्हें सरकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सादाबाद पहुँचाया, जहाँ उपचार के दौरान उसी दिन उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में बंदरों के आतंक को लेकर भारी आक्रोश और दहशत का माहौल है। क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से इस गंभीर समस्या से निजात दिलाने की पुरजोर माँग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page