सादाबाद 20 अक्टूबर । असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व मंगलवार को सादाबाद में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में हाथरस रोड स्थित न्यायालय के सामने मैदान में शाम भगवान श्रीराम और रावण के बीच काफी देर तक युद्ध लीला का प्रदर्शन हुआ। अंत में भगवान श्रीराम ने रावण की नाभि में अग्निबाण मारा तो रावण और मेघनाद के पुतले धू-धू कर जल उठे। इस दौरान मैदान जय श्रीराम के जयकारों से गूंज उठा। रावण दहन देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। रावण दहन से पहले मैदान में राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया। युद्ध के दौरान काली के स्वरूपों ने रावण के पुतले पर तलवारों से प्रहार कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद भगवान श्रीराम के अग्निबाण चलाते ही रावण के पुतले का दहन हो गया। इस दृश्य को देखकर मैदान में मौजूद लोगों ने जय श्रीराम के जयकारे लगाए। रावण दहन के अवसर पर हाथरस रोड पर विशाल मेले का आयोजन किया गया। मेले में विभिन्न प्रकार की दुकानें सजाई गई थीं। ग्रामीण क्षेत्रों से महिला, पुरुष और बच्चे बड़ी संख्या में मेला देखने पहुंचे। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमानजी का रथ मेला क्षेत्र में पहुंचते ही हाईवे पर आवागमन रोककर यातायात को मुरसान मार्ग की ओर डायवर्ट किया गया। रावण दहन के बाद श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष आदित्य रावत और उनकी टीम के नेतृत्व में भगवान श्रीराम, माता जानकी और लक्ष्मणजी का रथ नगर की ओर रवाना हुआ। रास्ते में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने भगवान के स्वरूपों की आरती उतारी और प्रसाद बांटकर स्वागत किया। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन के बीच नगर का माहौल भक्तिमय हो गया। नगर पंचायत अध्यक्ष हेमलता अग्रवाल, राधारमण अग्रवाल, समिति अध्यक्ष आदित्य रावत, भाजपा नेता धर्मेंद्र गौतम भाकियू के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र चौधरी सहित अन्य प्रमुख लोगों ने भी आरती उतारकर प्रसाद वितरित किया। सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीओ योगेंद्र कृष्ण नारायण, प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार सिंह, कस्बा इंचार्ज अंकित चौधरी नजर बनाए रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
साड़ी खरीदने को लेकर शोरूम पर भिड़े
October 20, 2026
सादाबाद : काली स्वरूपों ने किया हैरतअंगेज
October 20, 2026
मुरसान : जैतपुर में घर में घुसकर
October 20, 2026
मुरसान : भाजपा नेता के ईंट प्लांट
October 20, 2026
मुरसान : निजी भूमि से लोहे का
October 20, 2026
सासनी : धूपबत्ती लेने जा रहे दो
October 20, 2026
जोधपुर में सड़क हादसे में हाथरस के
October 20, 2026
Weather
Hathras
10:23 pm,
Oct 20, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






