Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद 19 अक्टूबर । सहपऊ क्षेत्र के गांव सेदरिया में मनोज कुमार के घर के भुस के कमरे में करीब सात फुट लंबा अजगर निकलने से हड़कंप मच गया। अजगर को देखकर वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। सोमवार सुबह भैंसों के लिए रखे भुस के कमरे में यह अजगर दिखा। लोगों ने उसे पकड़ने की बजाय तुरंत सर्प मित्र केपी सिंह को सूचना दी। सूचना मिलते ही केपी सिंह मौके पर पहुंचे और सावधानी से अजगर को पकड़ लिया। अजगर पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। केपी सिंह ने अजगर को सुरक्षित पकड़कर लोगों को उससे दूर रहने की सलाह दी। इस दौरान मौके पर काफी भीड़ जमा रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page