सादाबाद 19 अक्टूबर । क्षेत्र की ग्राम पंचायत कजरौठी के गांव रमचेला निवासी युवा खिलाड़ी सौरभ चौधरी ने एशियन गेम्स की नौकायन प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। भारतीय सेना में सिपाही के पद पर तैनात सौरभ की इस उपलब्धि से गांव में खुशी का माहौल है। उनकी सफलता पर सादाबाद विधायक प्रदीप चौधरी उर्फ गुड्डू भैया ने गांव रमचेला पहुंचकर उनका स्वागत और सम्मान किया। विधायक ने सौरभ चौधरी को साफा पहनाकर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान उन्होंने सौरभ की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता में रजत पदक जीतना गौरव की बात है। सौरभ ने अपनी मेहनत और प्रतिभा के दम पर परिवार, गांव रमचेला और पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विधायक ने कहा कि सौरभ की सफलता क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उनकी मेहनत, लगन और समर्पण से अन्य युवाओं को भी अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है। जरूरत उनकी प्रतिभा को पहचानने, उन्हें प्रोत्साहित करने और आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराने की है। उन्होंने सौरभ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सौरभ की सफलता को लेकर ग्रामीणों ने भी खुशी जताई और इसे गांव के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। इस दौरान प्रधान महाराज सिंह, पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कुरसंडा आकाश उर्फ सोनू चौधरी, रामवतार दीपू चौधरी, महिपाल सिंह, साहुकार सिंह समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
ट्रैक्टर से युवक को कुचलकर मारने का आरोपित गिरफ्तार
October 19, 2026
Related Posts
Recent Posts
ओएमबी इंटरनेशनल स्कूल की छात्रा श्रेयशी यादव
October 19, 2026
ट्रैक्टर से युवक को कुचलकर मारने का
October 19, 2026
दहेज में बाइक नहीं मिली तो विवाहिता
October 19, 2026
परचून की दुकान पर महिला से मारपीट,
October 19, 2026
मामूली विवाद ने लिया मारपीट का रूप,
October 19, 2026
हाथरस में घरेलू कलह के बाद शराब
October 19, 2026
एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा नेताओं ने
October 19, 2026
Weather
Hathras
8:57 pm,
Oct 19, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







