Skip to main content

Hamara Hathras

Latest News

सहपऊ 19 अक्टूबर । कस्बे के मोहल्ला बनियाना में शारदीय नवरात्र के आठवें दिन रविवार को महाकाली की शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया। धार्मिक उल्लास के बीच निकली शोभायात्रा से कस्बे का माहौल भक्तिमय बना रहा। महाकाली की शोभायात्रा मोहल्ला बनियाना से प्रारंभ होकर सर्राफा बाजार, गांधी बाजार, सुभाष बाजार, मुख्य बाजार, स्टेट बैंक चौराहा, हनुमान मंदिर तिराहा और होलीगेट सहित कस्बे के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी। रास्ते में श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला और धार्मिक आयोजन के चलते कस्बे में भक्तिमय वातावरण बना रहा। शोभायात्रा के आयोजन में ध्रुव शर्मा, तमन कश्यप, करन ठाकुर, अंबर वार्ष्णेय, हेमंत वार्ष्णेय, सचिन वार्ष्णेय और पुष्कर वार्ष्णेय सहित अन्य लोगों का विशेष सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page