सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अक्टूबर । इन दिनो कस्बा से देहात क्षेत्र में शारदीय नवरात्र में महामाई की आराधना पूजा अर्चना करने का क्रम पिछले सात दिनों से लगातार जारी है।शारदीय नवरात्रि के अष्टम दिवस को वैदिक सनातन धर्म के अनुयाईयों ने घर घर में महामाई सप्तम स्वरूप माॅ कालरात्रि और अष्टम स्वरूप के रूप में महागौरी भगवती देवी चामुंडा की विधि-विधान के साथ पूजा अर्चना की।अश्वनि मास के शुक्ल पक्ष के आठवे दिन रविवार को सप्तमी-अष्टमी तिथि होने के दौरान तमाम भक्त और श्रद्धालुओं के द्वारा सुबह होने से पहले भोर की पहली किरण से ही महामाई माता पथवारी के मंदिर पर पहुंचकर महामाई के सप्तम स्वरूप मॉ कालरात्रि व अष्टम स्वरूप महागौरी की पूजा अर्चना कर जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की काफी भीड दिखाई दी।महामाई के भक्तो अपने अपने घरों में साफ सफाई कर स्नानादि से निवृत होकर मॉ भगवती कालरात्रि की उपले की सातवीं अग्यारी कर लौंग, धूप,नैवेद्य ,पुष्प बतासा,घूंघर अर्पित कर महामाई की स्तुति कर आराधना की गई।शारदीय नवरात्र के अष्टम दिवस पर प्राचीन माता पथवारी मंदिर और शीतला देवी के मंदिर पर पहुंचकर महामाई माॅ कालरात्रि और मॉ महागौरी भगवती के दरबार में पहुंचकर पर जल और दुग्ध से अभिषेक कर महामाई के सातवें और आठवें स्वरूप माॅ कालरात्रि और महागौरी की पूजा अर्चना की।महामाई के गुणगान दुर्गा चालीसा,दुर्गा सप्तसती पाठ,आरती व श्लोक मंत्रोच्चारण के साथ भक्त श्रद्धालुओ के द्वारा लगाए महामाई के जयकारों से वातावरण भक्तिमय दिखाई दिया।महामाई के दरबार में सुबह से ही श्रद्धालुओ की भीड दिखाई दी।श्रद्धालुओ ने महामाई की आरती गाकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।