सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अक्टूबर । कोतवाली क्षेत्र के पूर्वी इलाके के अंतिम सीमावर्ती गांव भिंतर के एक बाइक सवार युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई।मृतक युवक का शव आते ही गांव में कोहराम मच गया।नवी आलम पुत्र नवी रसूल उम्र तीस वर्ष निवासी भिंतर अपने गांव में ही रहकर अपने परिवार के सदस्यों के भरण-पोषण के लिए कृषि कार्य करने वाले कृषकों के यहां पर मेहनत मजदूरी पर फसलों में दवा छिडकाव करने का कार्य करता था।शुक्रवार सोलह अक्तूबर की शाम को नवी आलम अपने गांव भिंतर स्थित घर से जलेसर कोतवाली क्षेत्र के जलेसर-सिकंदराराऊ मार्ग स्थित गांव पटना पक्षी विहार से सब्जी लेने के लिए गया हुआ था।पटना पक्षी विहार से सब्जी लेकर अपनी बाइक से गांव भिंतर के लिए आते समय अचानक जलेसर सिकन्दराराऊ मार्ग स्थित गांव भिंतर को आने वाले मोड से पहले किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर फरार हो गया।अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से घायल बाइक सवार युवक नवी आलम को सड़क के किनारे पडा देखकर ग्रामीण व राहगीरों ने घटना की जानकारी परिजनों को दी।परिजनों ने मौके पर पहुंचकर नवी आलम को उपचार के लिए जलेसर के एक चिकित्सा केन्द्र पर ले गए।जहां पर तैनात चिकित्सक ने नवी आलम को मृत घोषित कर दिया।चिकित्सक के द्वारा घटना के संबंध में चिकित्सकीय मीमो भरकर संबंधित कोतवाली पुलिस के लिए भेजकर घटना की जानकारी दी।पुलिस ने मृतक के शव का सत्रह अक्तूबर दिन शनिवार को पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों के सुपर्द कर दिया।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक युवक का शव जब शनिवार को गांव भिंतर में घर पर पहुंचा।तो ग्रामीण के अलावा रिश्तेदार परिजनों की काफी भीड लग गई।गांव में युवक की मौत हो जाने के कारण गांव में मातमी शोक की लहर दौड गई।मुस्लिम समुदाय के अलावा गांव के अन्य ग्रामीणों के घरों में चूल्हे तक नही जले।मृतक युवक अपने पीछे पत्नी व तीन बच्चे जिनमें दो पुत्री एक पुत्र को रोते बिलखते छोड गया।ग्रामीण व परिजनों ने मृतक के शव को जमींदोज कर गमगीन माहौल में दफन सुपर्द ए खाक कर दिया।