सिकन्दराराऊ (हसायन) 18 अक्टूबर । वन चेतना केन्द्र जाऊ नहर क्षेत्र के अन्तर्गत आने वाले गांव खिटोली में एक व्यक्ति के घर में सर्प के घुसे होने से परिवार जनों में हडकंप मच गया।घर में परिजनों के घुसते ही सर्प की फुस्सकार सुनकर ग्रामीण सर्प के भय के कारण परेशान होकर घर से बाहर निकल आए।घर में सर्प के घुसे होने के कारण ग्रामीण के परिवार की महिलाओं को घरेलू कार्य करने में परेशानी हो रही थी।घर में सर्प के घुसे होने की जानकारी ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग की टीम को दी।टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर सर्प का घर से सुरक्षित रेस्क्यू किया,जिसके बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली।गांव खिटौली निवासी दिलीप कुशवाहा के घर के अंदर जहरीला सर्प घुसकर बैठा हुआ था।घर में सर्प होने के कारण महिलाए बच्चे घर में घुसे।तो उन्हे सर्प के होने का अहसास होने पर घर से बाहर निकलकर शोर मचाना प्रारंभ कर दिया।महिलाए सर्प के घर के अंदर होने की वजह से घर के घरेलू कार्य नहीं कर पा रहे थी।घर में सर्प होने से परिवार के लोग परेशान हो रहे थे।परिवार के लोगों ने इसकी जानकारी गांव के ग्रामीण को दी।ग्रामीण युवक ने तत्काल सर्प के घर में घुसे होने की जानकारी वन रेंज सिकंदराराऊ के वन दरोगा व डायल एक सौ बारह पुलिस टीम को दी।ग्रामीण युवक ने सर्प घर में घुसकर बैठे हुए को पडकने का अनुरोध किया।वन दरोगा को जानकारी मिलते ही। क्षेत्रीय वन कर्मचारी को सर्प पकडने के लिए निर्देशित किया गया।और वन कर्मचारियों को मौके पर भेजकर सर्प का सुरक्षित रेस्क्यू कराने को कहा।निर्देश के बाद वन कर्मचारी ललित गिरी व डायल एक सौ बारह पुलिस टीम गांव खिटौली पहुंचे।वन कर्मचारी ललित गिरी ने सावधानीपूर्वक घर व घेर में बैठे सर्पों का सुरक्षित रेस्क्यू किया।सर्प के सुरक्षित रेस्क्यू के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली