हाथरस 17 अक्टूबर । श्यामकुंज स्थित एम0एल0डी0वी0 पब्लिक इण्टर काॅलेज में नवरात्रि में माँ दुर्गा को प्रसन्न कर उनकी कृपा प्राप्त करने के लिये गरबा नृत्य का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्य अध्यापक पुरस्कार से सम्मानित डी0आर0बी0 इण्टर काॅलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने माँ भगवती के छविचित्र पर मिट्टी का दीपक प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। उन्होंने बतलाया कि यह दीपक जीवन, सृजन शक्ति और गर्भ में पल रहे जीवन का प्रतीक माना जाता है। गुजरात एवं उत्तर प्रदेश में नवरात्रि के पावन पर्व पर नौ दिन गरबा खेला जाता है। यह एक प्रकार का नृत्य है, जिसे माँ भगवती की अराधना का हिस्सा माना जाता है, इसमें बालिकायें एवं महिलायें एक साथ व्यवस्थित तरीके से नृत्य करते हुये ब्रह्मांड की गति एवं जीवन चक्र की निरन्तरता की प्रस्तुति करते हैं। भारत में ही नहीं यूनेस्को ने गुजरात के गरबा को ‘अमूर्त सांस्कृतिक विरासत’ का प्रतीक माना है। डांडिया में प्रयुक्त रंग-बिरंगी छडियां (डंडे) माँ दुर्गा की तलवार की प्रतीक हैं और इनकी खनक मन की एकाग्रता एवं सकारात्मक ऊर्जा की प्रस्तुति देती है। इस अवसर पर भौम्या, अंकिता, अनन्या, इशिका, वंशिका, तीर्थका, सुहाना, भूमि, युगाध्या, युविका, गुंजन, आराध्या, नव्या, दीव्यांशी, पायल, साक्षी आदि के भावपूर्ण चित्तार्षक के गरबा नृत्य ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने उप-प्रधानाचार्या शजिया रफीक खान, शारदा शर्मा, सुनीता राय, गीता गौतम, प्रियंका वाष्र्णेय, अमन खान, विष्णु उपाध्याय, पुनीत गुप्ता, पुनीत वाष्र्णेय, जीतू अरोरा, सत्यवती एवं सम्पूर्ण स्टाफ का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संयोजन ऋद्धि अग्रवाल एवं डाॅ0 रेखा जादौन द्वारा किया गया। अन्त में प्रधानाचार्या पूनम वाष्र्णेय एवं संस्था के डायरेक्टर स्वतंत्र कुमार गुप्त ने सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में शिक्षा के नाम पर धोखाधड़ी
October 17, 2026
पिता की हत्या के मामले में पत्नी
October 17, 2026
खेत की बाड़ में करंट से सात
October 17, 2026
19 अक्टूबर को मनाई जाएगी महाष्टमी और
October 17, 2026
आसुरी संप्रदाय पर दैवीय संप्रदाय के विजय
October 17, 2026
बीएफएसआई क्षेत्र में करियर पर अतिथि व्याख्यान
October 17, 2026
स्मार्ट हैकाथॉन में विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए
October 17, 2026
Weather
Hathras
11:33 pm,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap









