सादाबाद 17 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव जारऊ में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। चोरों ने एक ही रात में आठ किसानों के नलकूपों की कोठरियों को निशाना बनाते हुए ताले चटका दिए। कई कोठरियों में कूमल लगाकर अंदर घुसे बदमाश हजारों रुपये की कॉपर की विद्युत केबल, स्टार्टर और खेती-किसानी का अन्य कीमती सामान चोरी कर ले गए। सुबह खेतों पर पहुंचे किसानों ने कोठरियों के टूटे ताले और बिखरा सामान देखा तो उनके होश उड़ गए। एक साथ आठ नलकूपों पर चोरी की वारदात से किसानों में दहशत के साथ आक्रोश व्याप्त है। शनिवार सुबह किसान रोजाना की तरह अपने खेतों पर पहुंचे। नलकूपों की कोठरियों के ताले टूटे देखकर उनका माथा ठनक गया। अंदर जाकर देखा तो विद्युत उपकरण और खेती में इस्तेमाल होने वाला सामान गायब था। चोरी की जानकारी मिलते ही आसपास के किसान भी मौके पर एकत्र हो गए। इसके बाद अन्य नलकूपों की कोठरियों को देखा गया तो वहां भी चोरी की वारदात सामने आई। ग्रामीणों के मुताबिक चोरों ने गांव के किसान फरीद खान, किसान पंडित, आरिफ खान, बंटी ठाकुर, रिंकू पंडित, सतीश पंडित, निजामुद्दीन और धर्मेंद्र बघेल के नलकूपों की कोठरियों को निशाना बनाया। बदमाश कोठरियों में रखी कॉपर की विद्युत केबल, स्टार्टर और अन्य कृषि उपकरण चोरी कर ले गए। किसानों का कहना है कि प्रत्येक नलकूप से हजारों रुपये का सामान गायब हुआ है। चोरी से किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। एक ही रात में आठ नलकूपों पर चोरी होने से ग्रामीणों में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि खेतों में रखे विद्युत उपकरणों की चोरी से सिंचाई कार्य भी प्रभावित हो सकता है। घटना की जानकारी गोविंदपुर चौकी पुलिस को दे दी गई है। पीड़ित किसानों ने चोरी की घटनाओं का जल्द खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने और चोरी गया सामान बरामद कराने की मांग की है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
17 अक्टूबर को हाथरस आएंगे कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद
October 17, 2026
Related Posts
Recent Posts
हाथरस मंडी में बारिश की मार: नौ
October 17, 2026
17 अक्टूबर को हाथरस आएंगे कैबिनेट मंत्री
October 17, 2026
हसायन : बहू ने सास ससुर पर
October 17, 2026
हसायन : गेट का ताला तोड़कर भैस
October 17, 2026
हसायन : नामजदों ने घर में घुसकर
October 17, 2026
हसायन : ट्रैक्टर ने बाइक सवार को
October 17, 2026
हसायन : महामाई कालरात्रि की पूजा करने
October 17, 2026
Weather
Hathras
8:54 pm,
Oct 17, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap






