Hamara Hathras

Latest News

हाथरस (मुरसान) 17 अक्टूबर । क्षेत्र के गांव शीतला में मारपीट और फायरिंग के आरोप में पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि आरोपियों ने अवैध असलहों से फायरिंग करते हुए एक घर में घुसकर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। मामले में जातिसूचक गालियां देने का आरोप भी लगाया गया है। गांव शीतला निवासी रवि पुत्र मोहन सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अक्टूबर की शाम करीब आठ से नौ बजे के बीच सुभाष, रोहताश, करन, देवा, रिशी, शिवम, सचिन नामजद लोग उसके घर के सामने पहुंचे। आरोप है कि उनके हाथों में अवैध असलहे थे और उन्होंने फायरिंग करते हुए घर में घुसकर मारपीट की। आरोपियों ने उसे डंडों से पीटकर गंभीर चोटें पहुंचाईं और भय का माहौल पैदा किया। रवि का आरोप है कि घटना के दौरान आरोपी जातिसूचक गालियां देते हुए कन्हैया की हत्या करने की धमकी दे रहे थे। उसने बताया कि इसी दिन दोपहर में कन्हैया पुत्र नेम सिंह बाजरा की करब रख रहा था। इसी बात को लेकर सुभाष, करन और रोहताश ने उसके साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया था। कन्हैया का पुलिस के माध्यम से चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page