Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अक्टूबर । संविधान की रक्षा, लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने और कथित वोट चोरी के विरोध में कांग्रेस नेतृत्व के आह्वान पर 12 अक्टूबर को दिल्ली में आयोजित आंदोलन में हाथरस के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी भाग लिया। शहर कांग्रेस कमेटी हाथरस के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में पचास से अधिक कांग्रेसजन दिल्ली पहुंचे और आंदोलन में शामिल होकर लोकतंत्र की मजबूती तथा संविधान की सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। दिल्ली में आयोजित आंदोलन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने निष्पक्ष चुनाव व्यवस्था सुनिश्चित करने और जनता के मताधिकार की गरिमा बनाए रखने की मांग उठाई। योगेश कुमार ओके के नेतृत्व में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर एकजुटता प्रदर्शित की। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। आंदोलन के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और जनता के अधिकारों की रक्षा का संदेश दिया गया।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष योगेश कुमार ओके ने कहा कि लोकतंत्र और संविधान देश की सबसे बड़ी ताकत हैं। जनता के मताधिकार की रक्षा करना और लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता सुनिश्चित करना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी संविधान की मूल भावना और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता इन मूल्यों को सुरक्षित रखने के लिए प्रतिबद्ध है।योगेश कुमार ओके ने कहा कि दिल्ली में आयोजित आंदोलन जनता के अधिकारों की आवाज बुलंद करने और लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प को मजबूत करने का प्रयास है। उन्होंने कार्यकर्ताओं की एकजुटता को पार्टी की प्रतिबद्धता का प्रतीक बताया। इस आंदोलन में योगी जाटव, नरेश भाटी, कामेश रत्न, सूर्यकांत, रवि चौधरी, पंकज तंजानियां, चंद्रपाल निम, रविकुमार सूर्या, अमित सिंह, दीपक कुमार, डॉ. उमाशंकर, कृपेंद्र चौहान, मथुरा प्रसाद, विनोद सहयोगी, चंद्रभान सिंह, राजकुमार, जुनैद खान, विमल कुमार और राजा खान सहित पचास से अधिक कांग्रेसजन शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page