Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 13 अक्टूबर। कोतवाली सदर क्षेत्र के नवीपुर कलां गांव से 11 वर्षीय बच्चा लापता हो गया। काफी तलाश करने के बाद भी जब बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। नवीपुर कलां निवासी रामकुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनका बेटा मनीष कुमार शाम करीब पांच बजे से घर से लापता है। परिजनों ने आसपास के इलाकों और रिश्तेदारों के यहां उसकी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी खोजबीन के बाद भी बेटे के नहीं मिलने से परेशान पिता ने कोतवाली सदर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गुमशुदगी दर्ज कर ली है और लापता बच्चे की तलाश में जुट गई है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page