Hamara Hathras

Latest News

सासनी 11 अक्टूबर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कक्षा नौ में पढ़ने वाली 15 वर्षीय छात्रा के लापता होने का मामला सामने आया है। छात्रा घर से स्कूल जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन स्कूल नहीं पहुंची। काफी तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चलने पर पिता ने गांव के ही एक युवक के खिलाफ बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार, छात्रा क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा नौ में पढ़ती है। वह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थी, लेकिन जब वह वापस नहीं लौटी और उसके स्कूल पहुंचने की भी जानकारी नहीं मिली तो परिजनों को चिंता हुई। पिता ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद छात्रा के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए सासनी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई। प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।

About Author
Ayog Deepak

Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.

View All Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page