सादाबाद 10 अक्टूबर। ऊंचागांव चौकी क्षेत्र में संदिग्ध वाहन की चेकिंग के दौरान पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश का मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार सवार तीन युवकों ने पुलिसकर्मियों को देखकर वाहन रोकने के बजाय उनकी ओर तेज रफ्तार से गाड़ी चढ़ा दी। हादसे में चौकी प्रभारी घायल हो गए। पुलिस ने पीछा कर कुरावली गांव के पास कार समेत तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। घटना 9 अक्टूबर की दोपहर की बताई गई है। ऊंचा गांव चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार हमराह हेड कांस्टेबल बिनेश कुमार, कांस्टेबल रोहित और अभिषेक चौधरी के साथ क्षेत्र में शांति व्यवस्था, गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि राया की तरफ से लाल रंग की टाटा एल्ट्रोज कार में अपराधी किस्म के लोग सादाबाद की ओर आ रहे हैं। पुलिस टीम ने ब्रज पेट्रोल पंप से पहले वाहन की चेकिंग शुरू की। पुलिस के मुताबिक, कार को रुकने का इशारा किया गया। चालक ने कुछ देर के लिए गति धीमी की, लेकिन कार में बैठे अन्य लोगों ने कथित रूप से चालक से पुलिसकर्मियों को गाड़ी से कुचलने के लिए कहा। इसके बाद चालक ने अचानक रफ्तार बढ़ाकर पुलिस टीम की ओर वाहन चढ़ा दिया। पुलिस के अनुसार, चौकी प्रभारी को गंभीर चोटें आईं। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने पीछा कर कुरावली गांव के पास कार को रोक लिया और उसमें सवार तीन युवकों को हिरासत में ले लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हिमांशु चौधरी (26) निवासी समदपुर, अभिषेक उर्फ अजय (25) निवासी सौरेया का नगला भाग बढ़ार और विष्णु (27) निवासी नगला सौरेया भाग बढ़ार के रूप में हुई है। तलाशी में हिमांशु से 450 रुपये, अभिषेक से 300 रुपये और विष्णु से 400 रुपये मिले। कार की तलाशी में कोई आपत्तिजनक वस्तु नहीं मिली। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1), 352 और 121(1) के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। कार संख्या यूपी 87 एस 1555 को कागजात न दिखाने पर एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज करने की कार्रवाई की गई है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
हाथरस में धूमधाम से निकली महाराज अग्रसेन
October 11, 2026
अलीगढ रोड स्थित हाथरस मंडी के बहार
October 11, 2026
हाथरस में SC/ST एक्ट के 9 मामलों
October 11, 2026
हाथरस में घरेलू विवाद के बाद महिला
October 11, 2026
हाथरस: बहन के घर आए 25 वर्षीय
October 11, 2026
हाथरस में महिला को आत्महत्या के लिए
October 11, 2026
त्रिभैरवनाथ सिद्ध पीठ से निकली माता रानी
October 11, 2026
Weather
Hathras
3:35 am,
Oct 12, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap










