Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 09 अक्टूबर। रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण में कथित असमानता के विरोध में रंपुटा अध्यक्ष डॉ. ओमवीर सिंह ने शुक्रवार  को सरस्वती महाविद्यालय पहुंचकर प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने इस मुद्दे को लेकर लंबे समय से आवाज उठाई है। इसी क्रम में डॉ. ओमवीर सिंह ने विद्यार्थियों द्वारा हस्ताक्षरित विरोध पत्र प्राचार्य को सौंपते हुए स्कूटी वितरण की प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। उन्होंने योजना के अंतर्गत वितरण में पारदर्शिता और समानता सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. मृदुल दीक्षित ने भी स्कूटी वितरण के वर्तमान तरीके पर असहमति जताई। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि स्कूटी का वितरण लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाना चाहिए, ताकि चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी हो सके। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अतीत श्रीवास्तव, आनंद चक्रवर्ती, गोपेश सिंह, राजकुमार, डॉ. देव प्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। मुख्य मांग: रानी लक्ष्मीबाई स्कूटी योजना के अंतर्गत स्कूटी वितरण के लिए लिखित परीक्षा आधारित चयन प्रक्रिया अपनाई जाए और वितरण में पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page