सादाबाद 08 अक्टूबर। कस्बे के मोहल्ला व्यापारियान निवासी अरमान पुत्र मुकीम की बुधवार देर रात आगरा में ट्रेन की चपेट में आने से संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव आगरा के ट्रांसपोर्ट नगर के पास रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। घरेलू विवाद के बाद उसके यह कदम उठाने की आशंका जताई जा रही है। अरमान गाड़ी चलाने का काम करता था। परिजनों के अनुसार बुधवार को घरेलू विवाद को लेकर उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह गाड़ी लेकर आगरा चला गया। देर रात ट्रांसपोर्ट नगर के पास रेलवे लाइन पर उसका शव पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी। हालांकि, मौत की वास्तविक वजह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। रेलवे लाइन पर युवक का शव मिलने की जानकारी पुलिस ने परिजनों को दी। खबर मिलते ही परिवार के लोग आगरा पहुंच गए। आगरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस घटना से जुड़े परिस्थितियों और युवक के घर से निकलने के कारणों की भी जानकारी जुटा रही है। इसके बाद ही मौत की सही वजह पता लग सकेगी।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
श्री राम की भक्ति में डूबा हाथरस,
October 8, 2026
सासनी में धूमधाम से निकली श्रीराम बरात,
October 8, 2026
ससुर पर छेड़छाड़ और पति पर दूसरी
October 8, 2026
दहेज में 100 गज प्लॉट की मांग,
October 8, 2026
रॉन्ग साइड से आई बाइक ने पुलिसकर्मी
October 8, 2026
बेटियों के हाथ पीले कराने का मौका,
October 8, 2026
समान काम-समान वेतन समेत मांगों को लेकर
October 8, 2026
Weather
Hathras
10:23 pm,
Oct 8, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








