Hamara Hathras

Latest News

सासनी 06 अक्टूबर। सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में आज संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम प्रभारी महेंद्र प्रकाश सैनी ने छात्र-छात्राओं को संचारी रोगों के कारण, लक्षण और बचाव के उपायों की जानकारी देते हुए जागरूक किया। उन्होंने बताया कि दूषित भोजन-पानी, संक्रमित व्यक्ति के संपर्क तथा संक्रमित या जंगली जानवरों के माध्यम से कई प्रकार के रोग फैल सकते हैं। उन्होंने फ्लू, एचआईवी, तपेदिक और मलेरिया जैसे रोगों से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ आसपास के वातावरण को साफ रखने पर जोर दिया। छात्रों को नियमित रूप से साबुन से हाथ धोने, जलभराव न होने देने, खराब एवं दूषित भोजन से बचने तथा भोजन तैयार करते समय साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने की सलाह दी गई। इसके अलावा घर और विद्यालय में अधिक संपर्क में आने वाली सतहों तथा मोबाइल फोन को समय-समय पर साफ रखने, जंगली जानवरों से दूरी बनाए रखने और समय पर आवश्यक टीकाकरण कराने के लिए भी प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में अरुण कुमार कौशिक, संजय कुमार, भारत सिंह, प्रियंका, विनय कुमार, नीरज गुप्ता, अशोक कुमार, मुकेश दिवाकर, हनी वशिष्ठ, शिवानी, शिवम कुशवाहा, सतीश कुमार, यश कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा सहित विद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page