सादाबाद 06 अक्टूबर। सादाबाद विधानसभा क्षेत्र में राष्ट्रीय लोकदल के तत्वावधान में प्रवीन कुमार पौनियां के नेतृत्व में चल रही जनआशीर्वाद एवं नारी सम्मान यात्रा मंगलवार को विभिन्न गांवों में पहुंची, जहां ग्रामीणों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर यात्रा का जोरदार स्वागत किया। नवल, रायसिंह, वीर नगर, गढ़ी चिंता, कुकुरगांव, नगला मौजी, रसगवां, कोकना कला, कोकना खुर्द, रामपुर और नगला बिहारी में ग्रामीणों की बड़ी संख्या में मौजूदगी रही। महिलाओं और ग्रामीणों ने गर्मजोशी से स्वागत करते हुए प्रवीन कुमार पौनियां को अपना आशीर्वाद दिया। यात्रा के दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और क्षेत्र के विकास, युवाओं के रोजगार, किसानों की समस्याओं तथा महिलाओं के सम्मान से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की। गांवों में उमड़े ग्रामीणों के उत्साह से यात्रा को जनसमर्थन का स्वरूप मिला। प्रवीन कुमार पौनियां ने कहा कि जनता का प्यार, विश्वास और आशीर्वाद ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और सादाबाद विधानसभा के प्रत्येक गांव व परिवार तक पहुंचकर जनसंवाद का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि जनता के सुख-दुख में साथ खड़ा रहना और क्षेत्र के विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करना उनका संकल्प है। यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में भी खासा उत्साह दिखाई दिया और गांव-गांव संगठन को मजबूत करने का संकल्प दोहराया गया।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक से घर लौट रहे युवक की हादसे में मौत
October 6, 2026
Related Posts
Recent Posts
डिवाइडर से टकराई बाइक, बाइक से घर
October 6, 2026
दाऊजी मेला देखकर लौट रहे दंपती की
October 6, 2026
कॉलेज गई 18 वर्षीय छात्रा लापता, पिता
October 6, 2026
सासनी विद्यापीठ इंटर कॉलेज में संचारी रोग
October 6, 2026
सासनी : सेवा संकल्प अभियान के तहत
October 6, 2026
सिकन्दराराऊ में पुलिस पर अभद्रता का आरोप,
October 6, 2026
सरस्वती विद्या मंदिर में विकास कार्य का
October 6, 2026
Weather
Hathras
9:23 pm,
Oct 6, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap








