Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 06 अक्टूबर। कोतवाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए नगला बंजारा से खोंडा जाने वाले रास्ते पर जुआ खेल रहे चार युवकों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। कोतवाली प्रभारी मयंक चौधरी ने बताया कि मंगलवार दोपहर मुखबिर से सूचना मिली थी कि उक्त मार्ग पर कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और चार युवकों को जुआ खेलते हुए पकड़ लिया। पुलिस ने जामा तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 4520 रुपये बरामद किए। पूछताछ में पकड़े गए युवकों ने अपने नाम शिवास उर्फ सुभाष, प्रिंस नायक, राहुल और संदीप, निवासी नगला बंजारा भाग खोंडा बताए। पुलिस द्वारा चारों की गिरफ्तारी और बरामदगी के संबंध में कोतवाली में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page