Hamara Hathras

Latest News

सादाबाद (सहपऊ) 06 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव नगला मेवा में मंगलवार को कोमोद सिंह के घर में करीब आठ फुट लंबा सांप निकल आने से परिवार में हड़कंप मच गया। घर के अंदर सांप को रेंगता देखकर परिवार के लोग घबरा गए और आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। सांप निकलने की खबर फैलते ही उसे देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ भी मौके पर जुट गई। परिवार के लोगों ने तत्काल सर्प मित्र केपी सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दी। सूचना मिलते ही सर्प मित्र मौके पर पहुंचे और सावधानीपूर्वक सांप को पकड़ लिया। सांप के सुरक्षित पकड़े जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली। सर्प मित्र केपी सिंह ने बताया कि सांप करीब आठ फुट लंबा था। उन्होंने लोगों से अपील की कि घर या आसपास सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने अथवा मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल प्रशिक्षित सर्प मित्र को सूचना दें, ताकि किसी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page