हाथरस (मुरसान) 05 अक्टूबर। कोतवाली मुरसान क्षेत्र के गांव मगटई में खेत पर गए युवक के साथ मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एक महिला समेत चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यशपाल निवासी मगटई मुरसान का कहना है कि 10 सितंबर की शाम करीब 6:30 बजे वह अपने खेत पर गया था। आरोप है कि वहां रामवीर, संतोषी, लक्ष्मी और जीतू ने उसे घेर लिया और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर चारों ने उसके साथ लात-घूंसों से मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान एक आरोपी ने धारदार हथियार से उसके हाथ पर वार कर दिया, जिससे वह घायल होकर लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर आसपास के लोगों को मौके की ओर आता देख आरोपी वहां से भाग गए। यशपाल ने पुलिस को बताया कि आरोपी जाते समय उसे धमकी देकर गए कि यदि उसने पहले से दर्ज मुकदमा वापस नहीं लिया तो उसे जान से मार दिया जाएगा। पीड़ित के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ उसका पहले से एक मुकदमा चल रहा है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
सिकंदराराऊ में रोडवेज बस और ई-टेंपो की भिड़ंत, चालक समेत 4 घायल
October 5, 2026
Related Posts
Recent Posts
सिकंदराराऊ में रोडवेज बस और ई-टेंपो की
October 5, 2026
इस नेता ने लौटा दिए गनर… बोले
October 5, 2026
हाथरस की अल्फा मिल्क फूड्स का दुबई
October 5, 2026
फरीदाबाद विस्फोट रसायन मामला: 2.5 टन विस्फोटक
October 5, 2026
बेटे की चाह में पत्नी से मारपीट
October 5, 2026
दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, जबरन
October 5, 2026
दाऊजी मेले में सपना चौधरी का शो
October 5, 2026
Weather
Hathras
11:23 pm,
Oct 5, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap







