Hamara Hathras

Latest News

सिकन्दराराऊ 05 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के नेता एवं श्रवण गंगा सेवा समिति के सचिव सूरज प्रताप सिंह उर्फ ‘सूरज भैया’ ने लखनऊ स्थित मुख्यमंत्री आवास (5 कालिदास मार्ग) पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने सिकंदराराऊ क्षेत्र के किसानों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के समक्ष प्रमुखता से रखा। सूरज भैया ने मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि बीते दिनों हुई बारिश के कारण सिकंदराराऊ क्षेत्र में किसानों की धान की फसल को भारी नुकसान पहुँचा है। उन्होंने प्रभावित किसानों को शीघ्र उचित मुआवजा दिलाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने आगामी फसल चक्र के दौरान किसानों को डीएपी (DAP) खाद की किल्लत से निजात दिलाने का भी अनुरोध किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इन सभी मांगों को गंभीरता से सुनते हुए उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रावण माह में कांवड़ियों के ऊपर हेलीकॉप्टर से कराई गई पुष्प वर्षा और पिछले 5 वर्षों से चलाए जा रहे अभियान के तहत 5 लाख श्रद्धालुओं को निशुल्क माँ गंगा के दर्शन व स्नान कराने के सामाजिक-धार्मिक कार्यों की सराहना की तथा सूरज भैया को थपथपाकर शाबाशी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page