Hamara Hathras

Latest News

हाथरस 04 अक्टूबर। पूर्वोत्तर रेलवे के हाथरस सिटी स्टेशन पर तत्काल टिकट बनवाने वाले यात्रियों को लंबी कतारों में खड़े रहने से राहत मिलने लगी है। यात्रियों की सुविधा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रेलवे प्रशासन ने टोकन वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया है।

हाथरस सिटी स्टेशन के आरक्षण केंद्र पर एसी और स्लीपर क्लास के तत्काल टिकट के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री पहुंचते हैं। पहले यात्रियों को तत्काल टिकट के लिए नंबर लगाने के लिए तड़के से ही आरक्षण केंद्र की खिड़की के बाहर लंबी लाइन में खड़ा होना पड़ता था। घंटों इंतजार के दौरान कई बार यात्रियों के बीच नोकझोंक और विवाद की स्थिति भी पैदा हो जाती थी। अब रेलवे प्रशासन की नई व्यवस्था के तहत सुबह 8:45 बजे तक आरक्षण केंद्र पहुंचने वाले यात्रियों के फॉर्म पर टोकन नंबर आवंटित किए जाएंगे। टोकन मिलने के बाद यात्रियों को टिकट बनवाने के लिए लगातार लंबी कतार में खड़े रहने की जरूरत नहीं होगी। बताया गया कि इस व्यवस्था से तत्काल टिकट के लिए सुबह-सुबह जुटने वाली भीड़ को व्यवस्थित करने में मदद मिलेगी। साथ ही यात्रियों को घंटों लाइन में खड़े रहने की परेशानी से भी राहत मिलेगी। इज्जतनगर मंडल के पीआरओ सफदर हुसैन ने बताया कि यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन की ओर से आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। टोकन व्यवस्था भी यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में उठाया गया कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Posts

You cannot copy content of this page