सादाबाद 03 अक्टूबर। क्षेत्र के गांव नगला मोहन निवासी 58 वर्षीय किसान महिपाल सिंह का शव शनिवार तड़के ग्राम पंचायत घूंचा स्थित एक खेत में ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर के नीचे मिलने से सनसनी फैल गई। शव के पास डंडा और लोहे की सरिया मिलने से परिजनों ने किसान की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। सूचना मिलते ही सादाबाद पुलिस के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। घटना की जानकारी होने पर काफी संख्या में ग्रामीण भी खेत पर एकत्रित हो गए। जानकारी के मुताबिक महिपाल सिंह पुत्र हरि सिंह ने करीब आठ महीने पहले अपने छोटे भाई जंगजीत की पुत्रवधू नीता पत्नी स्वर्गीय अजीत सिंह से ग्राम पंचायत घूंचा में करीब सवा बीघा खेत खरीदा था। इसी जमीन को लेकर दोनों भाइयों के परिवारों के बीच मतभेद चल रहा था। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले जंगजीत के परिवार के लोग इसी खेत को जोतकर उसमें सरसों की बुवाई कर गए थे। महिपाल सिंह को जब इसकी जानकारी हुई तो वह शनिवार तड़के करीब तीन बजे ट्रैक्टर लेकर खेत पर पहुंचा और खेत की जुताई करने लगा। बताया जा रहा है कि वह खेत को पूरी तरह जोत भी नहीं पाया था कि इसी दौरान उस पर हमला कर दिया गया। आशंका है कि हमलावरों से बचने के लिए महिपाल सिंह ट्रैक्टर लेकर भागने का प्रयास कर रहा था। ट्रैक्टर कच्ची सड़क पार कर दूसरे खेत में जा पहुंचा, जहां ट्रैक्टर में लगे कल्टीवेटर के नीचे महिपाल सिंह का शव औंधे मुंह पड़ा मिला। घटना के बाद मृतक के पुत्रों ने अपने ही परिवार के लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। परिजनों ने पुलिस से फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड बुलाकर मौके से फिंगरप्रिंट समेत अन्य साक्ष्य जुटाने की मांग की। उनका कहना था कि साक्ष्य सुरक्षित किए जाने के बाद ही शव को मौके से उठाया जाए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों को लेकर पुलिस विभिन्न बिंदुओं पर जांच कर रही है।
About Author
Ayog Deepak
Ayog Deepak is an Indian journalist and businessperson who is the chairman and Editor-in-chief of Hamara Hathras News.
Check latest article from this author !
Related Posts
Recent Posts
मुरसान : पति की हत्या के मुकदमे
October 3, 2026
सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर
October 3, 2026
हनुमान चालीसा पाठ को निकले थे, रास्ते
October 3, 2026
युवक ने लगाया मारपीट व जान से
October 3, 2026
दहेज में बाइक और एक लाख रुपये
October 3, 2026
दहेज में बुलेट और दो लाख रुपये
October 3, 2026
दहेज उत्पीड़न और जहर देकर मारने की
October 3, 2026
Weather
Hathras
11:00 pm,
Oct 3, 2026
clear sky
23 %
1013 mb
9 mph
Wind Gust:
9 mph
Clouds:
6%
Visibility:
10 km
Sunrise:
6:39 am
Sunset:
6:20 pm
Weather from OpenWeatherMap




